बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के सभी दोषियों को होगी फांसी: महाराष्ट्र सीएम शिंदे

मुंबई। पूर्व मंत्री व एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा, “… कानून-व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी हमारी है।” उन्होंने आगे कहा, “बाबा सिद्दीकी की हत्या करने वालों में से एक को भी हम नहीं छोड़ेंगे और सभी को फांसी पर लटकाएंगे।”

बता दें कि, एनसीपी नेता की दशहरा की रात 9 बजे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों ने पटाखों की आड़ में गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस वारदात को तब अंजाम दिया गया जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे जिशान सिद्दीकी के दफ्तर से बाहर निकल रहे थे।

Related Articles

close