झारखंड के CM हेमंत सोरेन का स्वीडन और स्पेन दौरा…18 अप्रैल से शुरू, जानिए क्या है उद्देश्य

Jharkhand CM Hemant Soren's Sweden and Spain tour...starts from 18th April, know the purpose

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल यानि 18 अप्रैल को स्वीडन और स्पेन दौरे के लिए रवाना होंगे.विदेश दौरे के लिए पॉलिटिकल क्लीयरेंस मिल गया है. हेमंत सोरेन की की टीम 27 अप्रैल तक स्वीडन और स्पेन दौरे पर रहेगी.

औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उद्योग विभाग के अफसरों ने कहा कि दोनों देशों के उद्यमियों को झारखंड में औद्योगिक निवेश के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

क्या है उद्देश्य?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विदेश दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में निवेश को आकर्षित करना.हरित ऊर्जा, स्मार्ट सिटी, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट से जुड़ी संभावनाओं की तलाश करना है. दोनों देशों के इनोवेशन, स्किल डेवलपमेंट व इंफ्रास्ट्रक्चर से सीखना है.

कल्पना सोरेन समेत ये जाएंगे विदेश दौरे पर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि हेमंत सोरेन के साथ पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रिटायर आईएफएस और टास्क फोर्स सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन के अध्यक्ष एके रस्तोगी, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, जेएसएमडीसी के एमडी राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, एमडी जेआईआईडीसीओ वरुण रंजन, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पाल और सीएम के निजी सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह शामिल हैं. ये सभी मुख्यमंत्री के साथ स्वीडन और स्पेन जाएंगे.

Related Articles

close