Jharkhand News : आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

जमशेदपुर : जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी निजी स्कूलों को पत्र भेजकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर 17 जनवरी को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. इसके लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर निजी स्कूलों की मनमानी से उन्हें अवगत कराया था.

ये भी बताया गया था कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सरकारी स्कूलों में छुट्टी दी जाती है, लेकिन निजी स्कुल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में छुट्टी नहीं दी जाती है. इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसकी जानकारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य सभी निजी स्कूलों के प्रबंधक एवं प्राचार्य को ईमेल द्वारा तत्काल पत्र भेज दिया है.

Related Articles

close