jharkhand News : स्वास्थ्य विभाग में 1900 पदों पर होगी नियुक्ति.. कैबिनेट में मिली स्वीकृति के बाद बोले स्वास्थ्य मंत्री…

रांची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी ।डॉक्टरों की कमी भी दूर होंगी। नेपाल हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर स्वास्थ्य विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा के बाद मीडिया से यह बात कही है। बैठक में रिनपास समेत विभिन्न अस्पतालों में दवाइयों की कमी, नए पद पर नियुक्ति, सभी मेडिकल कॉलेजों में संसाधनों की कमी समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान मंत्री ने रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहे अनैतिक कार्य पर संज्ञान लिया । साथ ही इस पर विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मांडविया से देवघर एम्स का नाम राज्य के किसी शहीद महापुरुष के नाम पर रखे जाने की मांग की है, ताकि यहां के शहीदों को सम्मान मिल सके।

इतने पदों पर होगी बहाली

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रिनपास समेत राज्य के किसी भी अस्पताल में दवाइयों की कमी ना हो इसके लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में 1900 नए पदों के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।जबकि सभी मेडिकल कॉलेज के लिए 100 चिकित्सक के पद पर बहाली की प्रक्रिया की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close