भारत से उड़ान भरेगी Maruti की पहली इलेक्ट्रिक क्रांति! 100 देशों तक दौड़ेगी e-Vitara, खुद पीएम मोदी ने किया लॉन्च

अहमदाबाद:भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के हंसलपुर प्लांट से Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘e-Vitara’ को हरी झंडी दिखाई। इसी के साथ देश में मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

Maruti e-Vitara का प्रोडक्शन आज से शुरू कर दिया गया है, और खास बात यह है कि यह ई-कार जापान, यूरोप समेत 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी जो इतने बड़े स्केल पर ग्लोबल मार्केट में तैनात होगी।

 PM मोदी ने की इलेक्ट्रिक असेंबली लाइन की ओपनिंग

अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन, PM मोदी ने न सिर्फ Maruti e-Vitara को फ्लैग ऑफ किया, बल्कि अहमदाबाद में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन यूनिट का भी उद्घाटन किया। यह कदम भारत को इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

 Maruti e-Vitara की खासियतें: डिजाइन से लेकर रेंज तक सब सुपरहिट!

  • लुक: Futuristic और Premium। कॉन्सेप्ट eVX जैसा ही डिजाइन।

  • साइज: 4,275mm लंबी, 1,800mm चौड़ी, 1,635mm ऊंची — यानी Hyundai Creta से बड़ी और दमदार

  • व्हीलबेस: 2,700mm (बेहतर बैटरी फिटमेंट और केबिन स्पेस)।

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 180mm — भारतीय सड़कों के लिए परफेक्ट।

 बैटरी और रेंज — एक बार चार्ज, 500+ KM का सफर!

  • दो बैटरी ऑप्शन: 49kWh और 61kWh

  • AWD वर्जन में मिलेगा डुअल मोटर सेटअप

  • सिंगल चार्ज में 500KM+ की रेंज का दावा

  • बैटरी: Lithium Iron Phosphate (LFP) — ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ

 डोर-टू-डोर सर्विस भी करेगी शुरुआत!

Maruti e-Vitara के लिए कंपनी डोर टू डोर सर्विसिंग सुविधा भी लाने वाली है, जिससे यूज़र्स को सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

 किससे होगा मुकाबला?

  1. Hyundai Creta Electric (390-473km रेंज)

  2. Tata Nexon EV

  3. MG Windsor

लेकिन 500km+ रेंज और ग्लोबल एक्सपोर्ट के साथ e-Vitara रेस में काफी आगे नजर आती है

 Made in India, for the World!

Maruti e-Vitara न सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक भारतीय जवाब है कि अब EV टेक्नोलॉजी में भी देश पीछे नहीं है।

Related Articles

close