मॉनसून बना मुसीबत! बादल फटने से मौतें, डैम टूटा, नदी उफनी… कई राज्यों में IMD का रेड अलर्ट – अगले 48 घंटे भारी!”

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मॉनसून अब आफत बनकर बरस रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज फिर से कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, यूपी, गुजरात और छत्तीसगढ़ में बारिश के कहर ने जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है।

हिमाचल प्रदेश: बादल फटा, 3 की मौत

मंडी जिले में सोमवार रात बादल फटने और फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई। मलबे की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घर-दुकानें ढह गईं, बिजली गुल है और इलाके में मलबा ही मलबा नजर आ रहा है। प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मध्य प्रदेश: डैम टूटा, घरों में घुसा पानी

गुना के कलोरा गांव में 70 साल पुराना डैम टूट गया, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो गया। मकान, दुकान, खेत सभी पानी में डूब गए। उज्जैन में नगर निगम के कांजी हाउस की दीवार गिरने से वाहन दबे, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। 34 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है।

राजस्थान: रेवा नदी में उफान, करोड़ों का नुकसान

झालावाड़ में लगातार बारिश से रेवा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आसपास के गांव और पत्थर की खदानें जलमग्न हो गईं। 8-10 फीट तक पानी भर जाने से करोड़ों की क्षति का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उत्तराखंड: केदारनाथ यात्रा बार-बार ठप

सोनप्रयाग-गौरीकुंड मार्ग पर भूस्खलन के कारण केदारनाथ यात्रा बार-बार रोकी जा रही है। यात्रियों को अस्थायी आश्रयों में रोका गया है और मार्ग को साफ करने का काम जारी है।

बाकी राज्यों में भी खतरा

IMD ने दिल्ली, बिहार, यूपी, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और गुजरात में भी तेज बारिश की चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अगले 48 घंटे बहुत नाजुक हैं। नदियों और निचले इलाकों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन ने राहत कार्यों में तेजी लाई है, लेकिन हालात सामान्य होने में वक्त लग सकता है। देश के कई हिस्सों में मौसम ने खतरे की घंटी बजा दी है।

Related Articles

close