नोबेल पुरस्कार 2023: कोरोना महामारी से जिंदगी बचाने वाले इन दो वैज्ञानिक को मिला nobel prize

Nobel news । दुनिया में फैली कोरोना महामारी से बचाने वाले कोरोना वेक्सिन की ईजाद करने वाले दो वैज्ञानिक को 2023 का नोबेल पुरस्कार दिया गया है।Corona की mRNA वैक्सीन तैयार करने के लिए फिजियोलॉजी/मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार इस साल वैज्ञानिक कैटेलिन कैरिको और ड्रू वीजमैन को दिया गया है. दोनों ने साल 2020 में फैली महामारी Covid-19 को रोकने के लिए ताकतवर वैक्सीन बनाई थी।

Covid-19 महामारी को रोकने के लिए mRNA वैक्सीन विकसित करने वाले वैज्ञानिकों कैटेलिन कैरिको (Katalin Kariko) और ड्रू वीजमैन (Drew Weissman) को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला है. इस वैक्सीन के जरिए इन दोनों वैज्ञानिकों ने दुनियाभर की सोच बदल दी. दुनियाभर के वैज्ञानिक शरीर में होने वाले इम्यून सिस्टम के एक्शन और रिएक्शन को और ज्यादा समझ पाए थे

Related Articles

close