OMG! कुछ ही सेकंड में गायब हो गया पूरा गांव….कैमरे में कैद हुआ धरती का सबसे डरावना मंजर…

प्रकृति जितनी खूबसूरत है, उतनी ही खौफनाक भी हो सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक पूरा गांव, अपने घरों और जमीन सहित कुछ ही पलों में समुद्र की लहरों में समा गया।

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि समुद्र किनारे बसे मकान और पेड़ अचानक दरकती हुई जमीन के साथ पानी में खिसकते चले जाते हैं। कुछ ही सेकंड में पूरा इलाका समुद्र में गायब हो जाता है। यह नजारा इतना भयावह है कि देखने वालों की रूह कांप गई।

 बताया जा रहा है कि यह वीडियो नॉर्वे के अल्टा क्षेत्र का है और यह हादसा 3 जून 2020 को हुआ था। क्रागेरो नामक तटीय इलाके में भूस्खलन के चलते करीब 800 मीटर लंबा भू-भाग समुद्र में समा गया था। इस हादसे में आठ घर बहकर नष्ट हो गए, लेकिन गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई।

भले ही यह घटना 5 साल पुरानी है, लेकिन इसका वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। लोग इसे देखकर प्रकृति की निर्ममता पर चर्चा कर रहे हैं।

Related Articles

close