सनसनी….बोरे में बंद महिला का शव बरामद….चेहरा देख दहल उठा गांव….चारों बच्चे सदमे में…..

  1. हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में गुरुवार देर रात 40 वर्षीय गुलशन परवीन का शव बरामद होने से गांव में दहशत फैल गई। महिला की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गांव के पास एक कुएं में फेंक दिया गया था।

    चार दिन से लापता

    गुलशन परवीन 15 सितंबर की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। परिजन और पुलिस ने हर संभावित जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 17 सितंबर को पति आजाद ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

    पुलिस और ग्रामीणों ने शव बरामद किया

    गुरुवार देर रात पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला का शव जंगल में ईंख के खेत के बीच बने कुएं से बरामद किया। शव बोरे में बंद था। सूचना मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवाई भेजा गया।

    हत्या का आरोप

    मायके पक्ष ने महिला की हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामले में अहम सुराग भी जुटा लिए हैं और जल्द ही वारदात का पर्दाफाश करने का दावा किया है।

    बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

    गुलशन परवीन की मौत से सबसे ज्यादा प्रभावित उसके चार बच्चे—तीन बेटियां और एक बेटा—हैं। वे अपने मां के निधन के सदमे में बदहवास हैं। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण उन्हें संभालने में जुटे हैं, लेकिन उनकी हालत अभी भी चिंताजनक है।गुलशन के पिता, माता और भाई-बहन भी उसकी मौत से गहरे सदमे में हैं।

Related Articles

close