स्कूल जा रहे शिक्षक सड़क दुर्घटना का हुए शिकार, साईकिल सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा

रोहतास। एक सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब शिक्षक स्कूल जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार शिक्षक को सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक के सर पर गंभीर चोट आयी है। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक रोहतास जिले के स्थानीय बस स्टैंड के समीप दो बाइक में भिड़ंत हो गयी। घटना में गढ़नोखा हाईस्कूल में पदस्थ शिक्षक मुन्ना पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों के मुताबिक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। हादसे में उनके सर पर गंभीर चोटें आयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर गिरने के बाद शिक्षक बेसुध हो गये, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उन्हें गहन निगरानी में रखा है। घटना में उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। परिजनों के मुताबिक वो अपने घर नोखा से अपने विद्यालय के लिए निकले थे, इस दौरान रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close