शिक्षक सहित दो को गोलियों से भूना, खाना खाकर टहलने निकले शिक्षक की बीच सड़क पर सर में मार दी तीन गोली, एक दुकानदार की भी मौत

सुपौल। देर रात शिक्षक सहित दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृत शिक्षक का नाम 42 वर्षीय शिक्षक मो. नूरुल्लाह है, दूसरा मृतक सिकंदर दास है। सिकंदर दास एक दुकानदार है। वारदात उसी के दुकान के बाहर हुई है। घटना सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के दिना पट्टी की है। शिक्षक नूरुल्लाह को तीन गोली मारी गई है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक शिक्षक मृतक मोहम्मद नुरुल्लाह रात का खाना खाने के बाद टहलने केलिए निकले थे, उसी दौरान बाइक पर आये अज्ञात युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। तीन गोली मोहम्मद नुरुल्लाह को लगी। वहीं, दो गोली सिकंदर दास के सिर में लगी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। इधर गोली की आवाज पर जब शिक्षक के परिजन बाहर निकले, तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
आनन-फानन में दोनों को स्थानीय लोगों ने पिपरा स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए पहुंचाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि अपराधियों का असली टारगेट शिक्षक था। दूसरा गलती से मारा गया है। इधर मौके पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।शिक्षक नुरुल्लाह जमुहां रामपुर मिडिल स्कूल हेड मास्टर के रूप में तैनात था।
इसी बीच सुनने को मिला कि उनके गोली लगी है। उनकी मौत हो गई।नुरुल्लाह की तीन बेटी और दो बेटे हैं जिसमें एक लड़की की शादी पहले हो चुकी है। दूसरी 10 साल और तीसरी छह साल की बेटी है। एक 22 साल का लड़का है जो बी.एड कर चुका है। वहीं दूसरा बेटा 12 साल का सातवीं क्लास में पढ़ता है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।









