झारखंड : पलामू में खूनी वारदातों का सिलसिला…एक के बाद एक हत्या से ग्रामीणों में दहशत

A series of bloody incidents in Palamu... One murder after another has created panic among the villagers.

पलामू। पलामू जिले में बीते 24 घंटे में हुई कई हत्या और संदिग्ध मौतों ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पांकी, चैनपुर और पाटन थाना क्षेत्रों से प्राप्त इन वारदातों ने गांवों में मातम का माहौल बना दिया है।

पांकी में पिता ने पुत्र की हत्या

पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में मानसिक रूप से अस्थिर पिता अमित ठाकुर ने अपने पुत्र सूरज ठाकुर की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि पत्नी से अलग रहने के कारण पिता का मानसिक संतुलन पिछले दो वर्षों से बिगड़ा हुआ था। पिता-पुत्र दोनों बाजार में सैलून चलाते थे। घटना के बाद आरोपी फरार है।

चैनपुर में बुजुर्ग की हत्या, बेटा-बहू हिरासत में

चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में 65 वर्षीय निजामुद्दीन अंसारी का शव घर के पीछे बने बंद शौचालय से बरामद हुआ। मृतक का गला धारदार हथियार से काटा गया था। पुलिस ने मृतक के बड़े बेटे अनीश अंसारी और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक और जमीन विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

चैनपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

करसो गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता पुनीता देवी का शव फंदे से लटका मिला। मायके पक्ष ने पति राकेश कुमार और ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। शादी केवल 13 महीने पहले हुई थी।

पाटन में महिला की रहस्यमय मौत

पाटन थाना क्षेत्र के बरसैता गांव में 25 वर्षीय प्रीति देवी की रहस्यमय मौत ने सनसनी फैला दी। मायके पक्ष का आरोप है कि पति सुनील पासवान ने तकिए से गला दबाकर हत्या की। मृतका दो बच्चों की मां थीं।

Related Articles

close