CM की घोषणा के 10 दिन में ही मंजूरी! मुक्तिधाम निर्माण से गांव में खुशी की लहर

सुशासन तिहार में उठी मांग पर प्रशासन की तेज कार्रवाई, मनरेगा के तहत मिली स्वीकृति

महासमुंद। जिले में सुशासन तिहार के दौरान उठाई गई एक ग्रामीण मांग पर प्रशासन ने रिकॉर्ड समय में कार्रवाई करते हुए महज 10 दिनों के भीतर मुक्तिधाम निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी। इस त्वरित निर्णय से ग्राम पंचायत कमरौद के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

मामला जनपद पंचायत बागबाहरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कमरौद का है, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 22 मई 2026 को सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं सुनी थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव में मुक्तिधाम निर्माण की आवश्यकता को प्रमुखता से उठाया था। ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मुक्तिधाम निर्माण की घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने इस पर तेजी से अमल शुरू किया। कलेक्टर विनय लंगेह ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार ने मनरेगा योजना के तहत मुक्तिधाम निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मात्र 10 दिनों के भीतर ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर स्वीकृति प्रदान कर दी गई, जो प्रशासनिक तत्परता का उदाहरण मानी जा रही है।

इस फैसले के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित मांग अब तेजी से पूरी होने जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रशासन का कहना है कि सुशासन तिहार के माध्यम से प्राप्त सभी जनसमस्याओं और मांगों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं और घोषणाओं का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच सके।

यह पहल इस बात का संकेत है कि यदि इच्छाशक्ति और समन्वय मजबूत हो, तो विकास कार्यों को कागज से जमीन तक पहुंचने में अधिक समय नहीं लगता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close