“खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों, पुलिसवालों से भी नहीं डरेंगे हमदोनों”….बेशर्मी से इश्क का इजहार करते, बाइक से पूरे शहर में घूमता रहा ये जोड़ा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से प्रेमी प्रेमिका का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। बाइक की टंकी पर बैठी प्रेमिका अपने प्रेमी के गले लगे हुए फर्राटा भरती बाइक पर जा रही है। जिन सड़कों ये कपल गुजर रहा है, लोग हैरान होकर उन्हें ही देख रहे हैं। लेकिन इन प्रेमी जोड़ों को ट्रैफिक नियमों का कोई ख्याल है और ना ही जमाने का कोई डर। राह चलते लोग इस प्रेमी जोड़े पर फब्तियां कसते रहे, लेकिन इसे बेपरवाह प्रेमी जोड़ा इसी तरह से पूरे शहर में घूमता रहा।

यहां देखे विडियो ….

इन दोनों को देखकर तो यही लगा कि कहीं फिल्मों की खुमारी और खुल्लम-खुल्ला प्यार करेंगे हम दोनों गाने का सुरूर इन जोडों पर कुछ ज्यादा तो नहीं पड़ गया है। दोनों पूरे शहर में ऐसे ही घूमते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त दूसरी गाड़ियों में पीछे चल रहे थे। यह पूरी घटना भास्कर के कैमरे में कैद हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल, शनिवार सुबह 9.50 बजे एक बिना नंबर की हाई स्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे। जब भास्कर की टीम ग्लोब चौक तक उनका पीछा करते हुए पहुंची तो देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में रोमांस कर रहे हैं।

लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ था। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए। इस दौरान जिन लोगों ने भी इन्हें देखा, वह हैरान रह गया। दूसरे लोग भी पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते दिखे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close