CG Weather : 16 नवंबर के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड,अभी शुष्क बना रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है, और तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक तापमान मौजूदा स्थिति में बना रहेगा। फिलहाल, प्रदेश का पारा सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने 14 नवंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के छत्तीसगढ़ पर असर डालने की संभावना जताई है। यह विक्षोभ वर्तमान में 70 डिग्री पूर्व में स्थित है, जिसके प्रभाव से वातावरण में नमी बरकरार है। विभाग का मानना है कि 16 नवंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है और नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विशेषज्ञ एच.पी. चंद्रा का कहना है कि प्रदेश में हवाएं उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिशा से चल रही हैं। हालांकि, उत्तर भारत में अभी बर्फबारी न होने के कारण ठंडक छत्तीसगढ़ तक नहीं पहुंच पा रही है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, और जगदलपुर जैसे शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा है। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित चक्रवात और उससे जुड़े निम्न दबाव क्षेत्र के कारण प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश हो सकती है। द्रोणिका पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जो 1.5 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजधानी रायपुर में मंगलवार को आकाश साफ रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है। पिछले एक सप्ताह से राजधानी में रात का तापमान बढ़ा हुआ है, जबकि दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है, जिससे लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में ठंड का असली असर देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण जल्द ही तापमान में गिरावट की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Related Articles

close