Election Result 2025: सोनीपत मेयर उपचुनाव में बीजेपी की जीत, कांग्रेस को कितने वोट?

Election Result 2025: सोनीपत नगर निगम मेयर उपचुनाव में मतगणना पूरी हो गई है. इस चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को बड़े अंतर से मात दे दी है. बीजेपी उम्मीदवार राजीव जैन ने कांग्रेस के उम्मीदवार कमल दीवान को करीब 34 हजार 766 वोटो से हराया है.

सोनीपत में बीजेपी की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. वहीं इस बड़ी जीत को लेकर बीजेपी के उम्मीदवार राजीव जैन का बयान भी सामने आया है. उन्होंने सोनीपत की जनता का आभार व्यक्त किया है. साथ ही अपनी जीत को जनता की जीत बताया है.

राजीव जैन ने कहा कि अब सोनीपत में ट्रिपल इंजन की सरकार काम करेगी. सोनीपत के विकास कार्यों के लिए हम काम करेंगे.Bank Holiday: गुरुवार को बंद रहेंगे सभी बैंक? जानिए यहाँ …

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close