झारखंड : भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार! बोकारो में 10 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार…न्याय की जीत पर जनता में खुशी की लहर!

Jharkhand: A big attack on corruption! ASI arrested in Bokaro while taking 10 thousand bribes... wave of happiness among the public on the victory of justice!

बोकारो जिले के गांधीनगर थाना में तैनात एएसआई अजय प्रसाद को एसीबी की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एएसआई एक मारपीट के मामले में जांच अधिकारी थे और उन्होंने एक व्यक्ति को केस में फंसाने की धमकी देकर रिश्वत की मांग की थी। एसीबी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एसीबी डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि गांधीनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसीबी से शिकायत की थी। उस व्यक्ति का नाम मारपीट के दर्ज मामले में शामिल नहीं था,

लेकिन एएसआई ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो केस में फंसा देंगे। साथ ही, एएसआई पर मामले के दूसरे पक्ष का समर्थन करने का भी आरोप है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जांच की, जिसमें रिश्वतखोरी की बात सही पाई गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई अजय प्रसाद को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close