बाबा रे इतना पैसा : इंजीनियर के ठिकानों पर मिले इतने कैश, कि गिनते-गिनते मशीन भी थक गयी, दो ट्रॉली बैग में ठूस-ठूस कर भरी थी 500-500 की गड्डियां

भागलपुर। इंजीनियर के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान इतने कैश मिले, कि अफसरों की आंखें चौंधिया गयी। अब तक 97.80 लाख कैश मिल चुका है, जबकि अभी और भी जांच चल रही है। इंजीनियर का नाम श्रीकांत शर्मा है, जो पथ निर्माण और पुल निगम विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्रीकांत शर्मा को विजिलेंस की टीम ने कस्टडी में रखा है।
देखें video ..
विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक पटना स्थित उनके ऑफिस सहित भागलपुर के जोकसर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर स्थित आवास में छापेमारी की गई। अभी भी छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। अब तक की जांच में 500 के नोटों की गड्डियों से भरे दो ट्रॉली बैग बरामद हुए हैं। जिसमें करीब 98 लाख रुपये की राशि है। साथ ही लाखों के आभूषण और कई बेनामी संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अफसरों का दावा है कि अभी तो ये शुरुआत है, इससे कई गुणा संपत्ति का खुलासा हो सकता है।
Video…
छापे में ज्वेलरी और बेनामी संपत्ति के पेपर्स भी मिले हैं। चल – अचल मिलाकर 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। विभाग को पहले से ही गुप्त सूचना मिली थी कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के नाम कई बेनामी संपत्ति है। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 24 जुलाई को वारंट जारी किया गया। छापेमारी के दौरान लाखों कैश के साथ ही करोड़ों की जायदाद का भी पता चला है। संपत्ति का अभी आकलन किया जा रहा है।









