बिग ब्रेकिंग : चरही घाटी में बड़ा हादसा, पेट्रोल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, ड्राइवर और खलासी की मौत

रामगढ़ : चरही घाटी के समीप गैस टैंकर पलट गया । अनियंत्रित पेट्रोल टैंकर चरही घाटी क्षेत्र में पलट गया. जिसके बाद टैंकर में भीषण आग लग गई। चरही घाटी एक पेट्रोल टैंकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसके कारण उसमें आग लग गई। जानकारी के अनुसार ड्राइवर खलासी दोनों जलकर खाक हो गए हैं. दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया है.
हालांकि अभी मौत की पुष्टि नहीं हुई है. घाटी में दुर्घटना के कारण नेशनल हाइवे पर आवागमन बाधित है. अपडेट जारी है…
मिली जानकारी के अनुसार रांची – पटना मुख्य मार्ग पर चरही घाटी में हजारीबाग की ओर से रांची की ओर जा रहा है पेट्रोल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग इतनी भयावह थी कि किसी की हिम्मत नहीं हुई टैंकर के नजदीक जाने और चालक और खलासी को निकालने की. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है और ना ही यह कोई बता रहा है कि चालक और खलासी का क्या हुआ.
हजारीबाग जिला के चरही थाना क्षेत्र और मांडू थाना क्षेत्र के बीच पड़ने वाली घाटी में पेट्रोल टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी के बीचो-बीच पलट गया. एक जोरदार आवाज के बाद टैंकर में चंद सेकंड में आग लग गई. गनीमत यह रही कि आगे-पीछे चल रही गाड़ियां इसकी चपेट में नहीं आई. आग की वजह से दोनों ओर आवागमन बाधित हो गया.
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह टैंकर के आगे आगे था अचानक आवाज हुई और पीछे मुड़कर देखा तो भीषण आग की लपटें दिख रही थी. आग इतनी भयानक थी कि ड्राइवर और खलासी को मौका ही नहीं मिला, उसमें से निकलने का . संभवतः दोनों की जलने से मौत हो गई. घटना के बाद चरही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अभी हताहत या जिंदा जलाने की कोई पुष्टि नहीं कर रही है. अभी नेशनल हाइवे 33 पर आवागमन पूरी तरह बाधित है.








