झारखंड में स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्तियां शुरू, 2532 पदों पर इस तरह से करें आवेदन, जानिये डिटेल और JSSC आनलाइन आवेदन का आसान तरीका

JSSC Vacancy 2024 : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग(जेएसएसएस) द्वारा स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। पैरामेडिकल स्टाफ के पदोंपर नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाये जा रहे हैं। फ़ार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्स-रे टेक्नीशियन और नर्स (परिचारिका) ग्रेड ए के पदों पर नियुक्तियां होगी। इसके लिए मंगलवार से ऑनलाइन आवेदन जमा होना शुरू हो गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। 26 फरवरी तक परीक्षा शुल्क का भुगतान होगा। 28 फरवरी तक फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड होगा। इस भर्ती अभियान के जरिए झारखंड में पारा मेडिकल स्टाफ के कुल 2532 पदों को भरा जाएगा।

जेएसएससी झारखंड पैरामेडिकल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवार को मात्र 50 रुपये देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए करना होगा। सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह से करें अपना आवेदन

• होमपेज पर ‘आवेदन प्रपत्र (आवेदन करें)’ पर क्लिक करें.
• इसके बाद जेपीएमसीसीई 2023 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
• फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें.
• इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें.
• एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close