सीएम ने की हाईकमान बैठक, जुटे कई दिग्गज, मुख्यमंत्री आवास की बढ़ी सुरक्षा, 1-2 दिनों में ले सकते हैं अंतिम फैसला

पॉलिटिक्स न्यूज : मौसम भले ठंडा हो, लेकिन, सियासत का तापमान चढ़ा हुआ है. तमाम राजनीतिक हलचल (Bihar Political Crisis) के बीच गुरुवार को दोपहर के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं. दूसरी तरफ, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) भी दिल्ली रवाना हो गए हैं. सीएम आवास में नीतीश कुमार ने पर्व यि अध्यक्ष ललन सिंह, मंत्री विजय चौ संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की है.

हालांकि, बैठक में क्या बात हुई, इसकी जानकारी किसी नेता ने मीडिया को नहीं दी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी दिल्ली रवाना हो गए. माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर वे दिल्ली गए हैं और रात को पार्टी के बड़े नेताओं से मि

लेंगे. सबसे गौर करने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से चौधरी गए हैं, उसी फ्लाइट से जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी भी दिल्ली रवाना हैं.

बिहार में मंडराए राजनीतिक संकट के बीच महागठबंधन के घटक दल आरजेडी के चीफ लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से फोन पर बात की. सूत्रों के मुताबिक, सीएम नीतीश एक-दो दिन में अंति फैसला ले सकते हैं. यानी एक-दो रोज के बाद ही पता चलेगा कि मौजूदा सरकार बरकरार रहेगी या फिर जेडीयू एनडीए में वापसी करेगी. इस बीच लालू यादव ने अपनी पार्टी के नेता शिवानंद तिवारी को नीतीश कुमार से बातचीत करने के लिए भेजा.

वहीं, बिहार की राजनीति में पटना से आ रहे बड़े बदलावों के संकेत के बीच केंद्रीय गृह मंत्री एवं बीजेपी के बड़े रणनीतिकार अमित शाह आज रात को बिहार बीजेपी के नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर उच्चस्तरीय चर्चा करने के लिए बीजेपी ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और द्राय मंत्री अश्विनी चौबे सहित बिहार से जुड़ कई सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और बड़े नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. इससे बिहार की राजनीति को लेकर हलचल तेज हो गई है।

Related Articles

close