सीपी राधाकृष्णन बने झारखंड के 11वें राज्यपाल, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ, CM हेमंत सोरेन सहित कई नेता रहे मौजूद

रांची: झारखंड के नये राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने आज शपथ लिया। राजभवन में शपथ ग्रहण की खास तैयारी की गयी थी । इस भव्य शपथग्रहण समारोह में झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह ने राज्यपाल की शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, राज्य के मंत्री समेत विधानसभा अध्यक्ष, मुख्य सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दक्षिण भारत (चेन्नई) से भी लोग पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायक रहे मौजूद शपथग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर फूलों का गुलदस्ता दे कर राज्यपाल का स्वागत किया। इसके बाद कतार में मंत्री आलमगीर आलम, विधानसभा अध्यक्ष सहित कई लोग मौजूद थे। सांसद संजय सेठ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और राज्यपाल को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी।









