‘मन की बात’ में ऐसा क्या बोले PM मोदी कि मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- विकसित भारत का संकल्प हुआ और मजबूत!

कारगिल के वीरों को श्रद्धांजलि, युवा शक्ति, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी पर प्रधानमंत्री के संदेश को मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक।

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रविवार को नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेशों ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को और अधिक मजबूत किया है तथा देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया है।

कारगिल के वीरों को नमन, युवाओं को दिया आगे बढ़ने का संदेश

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत कारगिल विजय दिवस पर शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की। उन्होंने कहा कि देश हमेशा उनके साहस, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय युवाओं की ऊर्जा, खिलाड़ियों की उपलब्धियों और नवाचार की बढ़ती संस्कृति का उल्लेख करते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया।

आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी तकनीक पर दिया जोर

प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रही है। यह देश की बढ़ती क्षमता, आत्मविश्वास और तकनीकी प्रगति का प्रतीक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

‘मन की बात’ में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जनभागीदारी से चल रहे जल संरक्षण और विकास कार्यों की विशेष सराहना की। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और इससे साबित होता है कि जनसहभागिता से विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

‘मन की बात’ अब सिर्फ कार्यक्रम नहीं, जनआंदोलन बन चुका है

कार्यक्रम के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का मंच नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सेवा, कर्तव्य और सकारात्मक बदलाव का जनआंदोलन बन चुका है। प्रधानमंत्री के विचार प्रत्येक नागरिक को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार भी महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, सुपोषण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण जैसी योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

मंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के प्रेरक संदेश राज्य के विकास और जनकल्याण के प्रयासों को आगे भी नई ऊर्जा देते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close