Health Tips: शहतूत नहीं मिला तो उसकी पत्तियां खाएं, ब्लड शुगर से लेकर कोलेस्ट्रॉल तक में मिल सकते हैं फायदे

Health Tips: शहतूत का फल ही नहीं, इसकी पत्तियां भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं। जानिए ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, इम्यूनिटी और पाचन पर शहतूत की पत्तियों के संभावित फायदे।

Health Tips: पहले शहतूत सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही देखने को मिलता था, लेकिन अब इसकी उपलब्धता लंबे समय तक रहने लगी है। ज्यादातर लोग इसके मीठे और रसीले फलों का स्वाद लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि शहतूत की पत्तियां भी औषधीय गुणों का खजाना हैं। आयुर्वेद के अनुसार, यदि फल उपलब्ध न हो तो इसकी पत्तियां भी कई स्वास्थ्य लाभ देने में सक्षम हैं।

शहतूत की पत्तियां पोषक तत्वों का भंडार

शहतूत (वैज्ञानिक नाम Morus indica) की पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यही वजह है कि कई देशों में इनकी पत्तियों से हर्बल चाय, पाउडर और स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद तैयार किए जाते हैं। कुछ स्थानों पर इन्हें सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। आयुर्वेद विज्ञान के अनुसार, शहतूत की पत्तियों में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। शहतूत का पेड़ न केवल स्वादिष्ट फल देता है, बल्कि इसकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। यह तेजी से बढ़ने वाला मध्यम आकार का पेड़ होता है, जिसकी ऊंचाई सामान्य तौर पर 10 से 15 मीटर तक पहुंच जाती है।

ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मददगार

विशेषज्ञों के अनुसार, शहतूत की पत्तियों में ऐसे प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं जो भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं। साथ ही यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में भी मदद कर सकती हैं। हालांकि, डायबिटीज के मरीज बिना डॉक्टर की सलाह के दवाओं की जगह इनका उपयोग न करें। ना जाता है कि शहतूत का सेवन पाचन को बेहतर बनाने, शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और खून को साफ रखने में मदद करता है। आयुर्वेद में भी इसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जाता रहा है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक

शहतूत के फल और पत्तियां दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती हैं। नियमित और संतुलित मात्रा में सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है तथा पाचन तंत्र को भी लाभ मिलता है। विशेषज्ञ बताते हैं कि शहतूत की पत्तियां भी सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। इन पत्तियों में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इन्हें चाय, पाउडर और कुछ जगहों पर सब्जी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

रेशम उद्योग की भी है जीवनरेखा

शहतूत सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि रेशम उद्योग के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। रेशम के कीड़े शहतूत की पत्तियां खाकर ही रेशम का उत्पादन करते हैं। यही कारण है कि भारत में बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जाती है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलता है। माना जाता है कि शहतूत की पत्तियों का सेवन ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार हो सकता है।

पर्यावरण के लिए भी है लाभकारी

शहतूत का पेड़ तेजी से बढ़ने वाला पौधा है, जो मिट्टी के कटाव को रोकने और हरियाली बढ़ाने में मदद करता है। पर्यावरण विशेषज्ञ भी इसे उपयोगी वृक्ष मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि प्राकृतिक फलों और औषधीय पौधों को संतुलित आहार का हिस्सा बनाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि प्राकृतिक फलों और पौधों को रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल करना शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है।

नोट: शहतूत की पत्तियों या उनसे बने उत्पादों का औषधीय उपयोग करने से पहले, विशेष रूप से यदि आप मधुमेह, रक्तचाप या अन्य बीमारियों की दवा ले रहे हैं, तो डॉक्टर या आयुर्वेद विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close