सांसद निशिकांत दुबे ने डीसी पर लगाए गंभीर आरोप कहा -इनके रहते निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं

गोड्डा। राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान जिले के उमायुक्त पर गंभीर आरोप लगा है। ये आरोप और कोई नहीं बल्कि उसी जिले के सांसद लगा रहे है। गोड्डा सांसद डा निशिकांत दुबे ने ये आरोप गोड्डा के उपायुक्त पर लगाया है।

बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि गोड्डा के उपायुक्त जीशान कमर के रहते गोड्डा में निष्पक्ष चुनाव संभव नहीं है. उन्होंने गोड्डा उपायुक्त जीशान कमर पर लोकसभा चुनाव के दौरान भी प्रदीप यादव के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि गोड्डा के उपायुक्त को भारतीय जनता पार्टी से एलर्जी है. इस कारण विकास के सारे काम ठप हैं.

मालूम हो कि पूर्व में देवघर के तत्कालीन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के साथ भी गोड्डा सांसद निशिकांत का विवाद हुआ था. उन पर भी पार्टी विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगा था।उस दौरान दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लंबे समय तक चलता रहा था.

चुनाव आयोग ने जांच के बाद आरोप सही पाया था और मंजूनाथ भजंत्री को लोकसभा चुनाव कार्य से अलग रखा था. इन्हीं आरोप के चलते फिर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को चुनाव आयोग ने फिर हटाने का निर्देश जारी कर विधानसभा चुनाव कार्य से अलग कर दिया।

सांसद निशिकांत दुबे ने उपायुक्त जीशान कमर पर गोड्डा के विकास में रुकावट के लिए भी जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि गोड्डा उपायुक्त को काम में कोई दिलचस्पी नहीं है. इस कारण गोड्डा-पीरपैंती रेल लाइन और फोरलेन सड़क का निर्माण अब तक अवरुद्ध है. उन्होंने कहा कि उपायुक्त के स्तर से फोरलेन सड़क के लिए जमीन नहीं दी गई है.

उन्होंने ये भी दावा किया कि 23 नवंबर के बाद राज्य में नई बीजेपी की सरकार आते ही गोड्डा उपायुक्त को हटा दिया जाएगा। क्योंकि इनके कारण रेल लाइन बिछाने के कदम में देरी हो रही है और एजेंसी काम छोड़ कर भाग सकते है।

Related Articles

close