झारखण्ड : गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को स्पीकर ओम बिड़ला सहित कई नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

आज 28 जनवरी को गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे अपना जन्मदिन मना रहे हैं .निशिकांत दुबे के जन्मदिन पर लोकसभा अध्यक्ष सहित देशभर के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ट्वीट कर लिखा- गोड्डा (झारखंड) से लोकसभा सांसद डॉ. निशिकान्त दुबे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, प्रफुल्लित एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूँ।

केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया है. लिखा-गोड्डा, झारखंड से लोकसभा सांसद श्री @nishikant_dubeyजी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।

रांची सांसद संजय सेठ ने लिखा- गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से सांसद और लोकसभा की मुखर आवाज श्री निशिकांत दुबे जी को जन्मदिन की बधाई। पहाड़ी बाबा से आपके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। आपकी आवाज सदा ऐसे ही बुलंद रहे, ऐसी शुभेच्छा। मेरी अनंत शुभकामनाएं.

भाजपा प्रदेश अध्यतक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी ट्वीट कर शुभकामनाएं भेजी है, लिखा- गोड्डा के लोकप्रिय सांसद श्री @nishikant_dubeyजी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा बैद्यनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close