ROAD ACCIDENT : हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ़्तार कार ने रौंदा..4 की मौके पर ही मौत,13 घायल.. हालत गंभीर

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों को तेज रफ़्तार कार ने रौंद डाला। जिसमें 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में अभी भी 8 मजदूर घायल हैं। और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार शाम की है।

कार सवार 5 लोग भी घायल

जानकारी के मुताबिक जमुनिया गांव के पास राजमार्ग पर दर्जनभर मजदूर काम कर रहे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार में सवार 5 लोग सहित कुल 13 लोग घायल हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर रेलिंग ठीक करने का काम मजदूर कर रहे थे उसी समय कार चालक वाहन ने अपना नियंत्रण खो दिया और काम कर रहे मजदूरों को बुरी तरह से रौंद दिया। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार 5 लोग सहित 13 अन्य घायल हो गए। घायल मजदूरों की हालत गंभीर है। रतलाम के नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के थे सभी मजदूर

मध्यप्रदेश में हाईवे पर कार की चपेट में आने वाले सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सभी मजदूरों को एक ठेकेदार ने हाईवे पर काम पर रखा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close