Shoaib Malik-Sania Mirza: शोएब मलिक की सना जावेद से दूसरी नहीं, तीसरी है शादी…अब सानिया मिर्जा क्या करेगी, जानिये शोएब की पहली बीबी कौन थी…

नयी दिल्ली। क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी की खबरें सोशल मीडिया में छायी हुई है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी शोएब मलिक ने निकाह (शादी) कर लिया है। दोनों का निकाह ऐसे समय में हुआ, जब उनकी सानिया मिर्जा से लगातार तालाक की खबरें मीडिया में छाईं हुईं थीं। शोएब ने आज (20 जनवरी) को शादी के कई फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। इसी बीच सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पोस्ट से इस बात के संकेत तो दे ही दिए थे कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

शोएब मलिक और सानिया मिर्ज़ा ने 2010 में हैदराबाद में शादी की, जिसके बाद पाकिस्तान के सियालकोट में दोनों वलीमा समारोह हुआ। सानिया और शोएब का एक बेटा इजहान 2018 में हुआ था। पर शोएब मलिक ने सना जावेद से जो शादी हुई है, वो उनकी दूसरी नहीं बल्किा तीसरी शादी है. वहीं सानिया मिर्जा की शोएब मलिक से पहली शादी नहीं हुई थी. सान‍िया शोएब की दूसरी पत्नी थीं।

कई मीडिया रिपोर्टों में सानिया से शादी से पहली यह दावा किया गया था कि उनकी पहली शादी भी भारतीय शहर हैदराबाद में हुई थी. उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी है. आयशा संग शोएब शादीशुदा हैं, यहह मामला सानिया संग उनकी शादी के समय भी सामने आया था. शोएब ने सानिया से साल 2010 में हैदराबाद में धूमधाम से शादी की थी।

तब आयशा सिद्दीकी ने मीडिया के सामने आकर सबको बताया था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वो दूसरी शादी नहीं कर सकते. पर उस समय तब पाकिस्तानी ख‍िलाड़ी ने आयशा के साथ किसी तरह के रिश्ते होने की बात से इनकार किया था. दोनों के बीच मामला बढ़ने के बाद यह मामला तब मीडिया में काफी छाया रहा था, दरअसल, तब इस पूरे मामले के दौरान ही आयशा ने बताया था कि वह मोटी हैं, इसलिए शोएब मल‍िक उन्हें पसंद नहीं करते हैं।

Related Articles

close