झारखंड सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी: महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 60% डीए

Big news for government employees: Dearness Allowance (DA) hiked, now they will get 60% DA

रांची: झारखंड सरकार के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और खुश करने वाली खबर है। राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। वित्त विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते को बढ़ा दिया गया है।

ये होगा फायदा

कितनी हुई बढ़ोतरी: राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते की दर को 58% से बढ़ाकर 60% करने का निर्णय लिया है।
​कब से लागू होगा: यह बढ़ोतरी 01 जनवरी 2026 के प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
​किन्हें मिलेगा लाभ: सातवें केंद्रीय वेतनमान (7th Pay Commission) के तहत संशोधित वेतनमान पा रहे सभी राज्य सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

केंद्र सरकार की तर्ज पर हेमंत सरकार ने लिया फैसला

वित्त विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा 22 अप्रैल 2026 को केंद्रीय कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते को 58% से बढ़ाकर 60% किया गया था। इसी पृष्ठभूमि में, झारखंड सरकार ने भी विचार-ोपरांत अपने सेवावर्ग के लिए केंद्र के अनुरूप ही डीए में 2 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी है।


मूल वेतन पर ही देय होगा DA 60%

आदेश में साफ किया गया है कि झारखंड सेवा संहिता के परिभाषित नियम-34(ए) के तहत यह महंगाई भत्ता केवल मूल वेतन (Basic Pay) पर ही देय होगा। इसमें किसी भी प्रकार का विशेष वेतन या वैयक्तिक वेतन शामिल नहीं किया जाएगा।

कैबिनेट की मिली मंजूरी

इस प्रस्ताव पर मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की स्वीकृति 27 मई 2026 को आयोजित बैठक में पहले ही दी जा चुकी है। राज्यपाल के आदेश से वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार द्वारा इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close