प्रिंसिपल नाबालिग छात्रा से कर रहा था दुष्कर्म की कोशिश, ऐसे हुआ खुलासा

सिवान : बिहार के सिवान से गुरु शिष्य रिश्ते को शर्मशार कर देने वाली खबर आई है। किशुनपुर के प्रधानाध्यापक ने अपने ही स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर गुरू-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर दिया. प्रधानाध्यापक पर विद्यालय में पढ़ने वाली चौथी क्लास की छात्राओं के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। घटना अमनौर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय किशुनपुर का हैं।
मामले का खुलासा होने के बाद स्थानीय लोगों ने शुक्रवार आरोपी प्रधानाध्यापक को उसके घर से बुलाकर स्कूल में बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। घटना की सूचना होने अमनौर बीडीओ, भेल्दी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधानाध्या को ग्रामीणों के पास से लेकर भेल्दी थाना लाया गया। इसके उसका इलाज करवाया गया।
ऐसे हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का प्रधानाध्यापक भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो निवासी कुमार आनंद बिहारी अपने स्कूल की चौथी क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ लगातार छेड़खानी कर रहा था। शुक्रवार को भी उसने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, तो घबराई छात्रा ने स्कूल के ही एक पढ़ाने वाली शिक्षिका से पूरी आपबीती सुनाई।








