भारत के इस राज्य ने दुनिया में जमाई धाक, विश्व के 52 पर्यटन स्थलों में बनाई टॉप 5 में जगह

भारत के इस राज्य ने दुनिया में जमाई धाक, विश्व के 52 पर्यटन स्थलों में बनाई टॉप 5 में जगह

नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम ने अपनी खूबसूरती की छाप दुनिया पर छोड़ दी है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, चाय के हरे भरे बागानों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण इस राज्य की खूबसूरती का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है।

पूर्वोत्तर का ‘प्रवेश द्वार’ कहे जाने वाले असम ने हाल ही में न्यूयॉर्क टाइम्स की प्रतिष्ठित ‘ट्रैवल लिस्ट 2025’ में पर्यटकों के घूमने लायक दुनिया की 52 खास जगहों में चौथा स्थान ​हासिल किया है।

ब्रह्मपुत्र नदी का बहता जल, घने वन और चाय बागानों के साथ ही ‘बायो डायवर्सिटी’ की खासियत असम को अलग ही प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती है। यही कारण रहा कि पर्यटन के लिए दुनिया की 52 खास जगहों में से असम को न्यूयॉर्क टाइम्स की सूची में चौथा स्थान मिला है।

किन स्थानों से थी टक्कर?

असम ने दुनिया के कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को टक्कर दी है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार असम ने गैलापागोस आईलैंड, न्यूयॉर्क सिटी म्यूजियम जैसे स्थानों को टक्कर दी है। असम को हरे-भरे चाय बागानों और जीवंत संस्कृति की भूमि कहा गया है। यूरोपीय शहर जेन ऑस्टेन अव्वल रहा, जो अपनी समृद्ध वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का अद्भुत संगम है।

असम का ये स्थान वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में

असम के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में charaideo मोइडाम्स को हाल ही में यूनेस्कोकी विश्व विरासत की लिस्ट में शामिल किया गया है। यह प्राचीन स्थल 13वीं से 19वीं सदी के बीच अहोम साम्राज्य के दौरान बनाए गए थे। आज ये स्थल असम आने वाले पर्यटकों को ऐतिहासिक और इसके आध्यात्मिक महत्व को दर्शाते हैं।

काजीरंगा और पिरामिडों की खूबसूरती करती है आकर्षित

असम की विशेषता को रेखां​कित करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि ‘असम भारत के पूर्वोत्तर का खूबसूरत स्टेट है जो म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा के समीप स्थित है। इसे भारत के प्रवेश द्वार की संज्ञा दी गई है। प्रदूषण और लोगों के कोलाहल से परे यह भीड़भाड़ से मुक्त शांत क्षेत्र है, जो देश की मुख्य भूमि से एक धागे की तरह जुड़ा हुआ है।

चराइदेव मोइदम और असम के पिरामिड को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के रूप में अंकित किया गया था। वहीं असम का नेशनल पार्क काजीरंगा अपनी विशेषता से विश्व को आकर्षित करता है। एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर यह अभ्यारण्य पर्यटकों खासकर वन्यजीवन को जानने वालों के लिए जन्नत से कम नहीं है।

विश्व में टॉप 10 पर्यटन स्थलों में शामिल किए गए ये स्थान

  • जेन ऑस्टेन का इंग्लैंड
  • गैलापागोस द्वीप समूह
  • न्यूयॉर्क शहर के संग्रहालय
  • असम, भारत
  • ‘व्हाइट लोटस’ थाईलैंड
  • ग्रीनलैंड
  • ऐक्स-एन-प्रोवेंस, फ्रांस
  • सन वैली, इडाहो
  • लुम्बिनी, नेपाल
  • सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रहा सुधार

असम सरकार पर्यटन को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कर रही है। गुवहाटी एयरपोर्ट का विस्तार इसी साल में पूरा होना है। इससे इसकी कैपिसिटी में चार गुना वृद्धि होगी। ऐसे में पर्यटन मानचित्र पर असम नई इबारत लिखेगा।Rolls -Royce Car: चमचमाती रोल्स रॉयस विदेशी कार क्यों है स्टेटस सिंबल? भारत में किसके पास इस कार का जखीरा… कीमत जान होश उड़ जाएंगे

Related Articles

close