VIDEO : रांची एयरपोर्ट पहुंचे यूपीए विधायक….रायपुर के होटल में किये जा रहे हैं शिफ्ट, सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहुंचाये जायेंगे होटल

दुमका। झारखंड के विधायक कुछ देर में रायपुर पहुंच जायेंगे। रांची में एयरपोर्ट की तरफ जाते यूपीए विधायकों का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस और जेएमएम के विधायक रांची से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

रायपुर के नया रायपुर स्थित मेफेयर रिसोर्ट में विधायकों के रहने का इंतजाम किया गया है। इधर होटल में भी पुलिस की हलचल तेज हो गयी है। सूत्रों ने बताया है 72 सीटर इंडिगो का यह विमान रांची एयरपोर्ट पर पहुंच गया है। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के साथ होटल में पहुंचाया जायेगा। एयरपोर्ट पर तीन बसों को तैयार रहने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची एयरपोर्ट रवाना हुए झारखंड के विधायक, देखिये कौन कौन हैं विधायक …

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गैर-भाजपा सरकारों को डिस्टर्ब करने में लगी है, ऐसे में आत्मरक्षा के लिए विधायकों को कहीं ले जाना गलत है क्या? कहा कि भाजपा सीबीआई, ईडी, आईटी का इस्तेमाल करके हमेशा गैर-भाजपा शासित राज्यों को डिस्टर्ब करती है. और तो और, विधायकों को तोड़ने में भी लगी रहती है। हम जो भी कदम उठ रहे हैं, वह आत्मरक्षा के लिहाज से उठा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close