बड़ी खबर: विनय सिंह की संपत्ति का कच्चा चिट्ठा तैयार, ACB के इन 15 सवालों ने खोला भ्रष्टाचार का खेल

"Big news: Vinay Singh's property details are ready, these 15 ACB officials exposed the game of the poor.

Ranchi ACB Case : में सस्पेंडेड IAS अधिकारी विनय चौबे और उनके परिवार पर शिकंजा कसता जा रहा है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार जांच कर रही है। इस केस में विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह के अलावा अन्य परिजनों के नाम भी शामिल हैं।

सोमवार को ACB ने विनय सिंह से पूछताछ की थी, लेकिन उन्होंने एजेंसी के सवालों का स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई सवालों पर गोलमोल जवाब देकर जांच को भ्रमित करने की कोशिश की। इसी कारण ACB का शक और गहरा हो गया और मंगलवार को फिर से पूछताछ शुरू की गई।

अब Ranchi ACB Case में एजेंसी ने पूछताछ को और सख्त बना दिया है। अधिकारियों ने 15 से 20 अहम सवाल तैयार किए हैं, जिनके ठोस और स्पष्ट जवाब मांगे जा रहे हैं। ACB का फोकस इस बात पर है कि संपत्ति के स्रोत और लेनदेन की पूरी जानकारी सामने लाई जा सके।

जांच के दौरान ACB को कई बेनामी और कीमती संपत्तियों की जानकारी भी मिली है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है। एजेंसी का कहना है कि सभी संबंधित लोगों से पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close