बिहार का बेटा शहीद : जवानों से भरी बस खाई में गिरी…7 शहीद जवानों में एक जवान बिहार का भी..

लखीसराय। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में जवानों से भरी जो बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, उसमें बिहार का भी एक बेटा शहीद हो गया। ITBP का जवान अभिराज कुमार बिहार के लखीसराय का रहने वाला था। घर में जैसे ही अभिराज की शहादत की खबर पहुंची, पूरे गांव में चीख पुकार मच गया।

लखीसराय के सूर्यगढ़ा प्रखंड के खेमतरनी स्थान के रहने वाले सुरेंद्र राम के दूसरे बेटे अभिराज कुमार थे। 2019 में वो आईटीबीपी में हेड कांस्टेबल बना था। हादसा उस वकत हुआ, जब वो ड्यूटी के लिए असम वापस लौट रहा था। शहीद अभिराज का शव आज देर शाम तक लखीसराय पहुंच सकता है। जहां उसका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि आईटीबीपी जवानों को ले जा रही बस चंदनवाड़ी से पहलगाम जा रही थी. तभी ब्रेक फेल होने के चलते बस खाई में गिर गई. इस बस में 39 जवान सवार थे. इनमें से 37 जवान ITBP के थे, जबकि 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे. आईटीबीपी के डीजी एसएल थाओसेन ने कहा कि हादसे में हमारे सात जवानों की जान चली गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close