ब्रेकिंग: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे

ब्रेकिंग: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गिरी चार मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे
Delhi News: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल मलबे में फंसे लोगों की संख्या को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, लेकिन अनुमान है कि करीब 20 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इमारत में करीब 10-15 लोग मजदूरी कर रहे थे, जिनमें से कुछ परिवार के सदस्य भी शामिल थे। इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, घटना का पता चलते ही दमकल विभाग ने 9 गाड़ियां भेजी। साथ ही, एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोग मोबाइल की लाइट जलाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं, जिन्हें रेस्क्यू टीमें बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गोयल ने बताया कि शाम 6:56 बजे इमारत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद तात्कालिक रूप से राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मलबे में दबे अन्य लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल अधिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या का पता चल सके।
PM Modi की अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump से फोन पर हुई बात, शांति-समृद्धि और सुरक्षा पर चर्चा
#WATCH | Several fire tenders and Ambulances reach Delhi's Burari area where a building collapsed. Several people are feared trapped.
Details awaited. pic.twitter.com/YjiaYn4y3t
— ANI (@ANI) January 27, 2025








