डिनर पार्टी में गोलियों की गूंज, लेकिन असली कहानी इससे भी ज्यादा खौफनाक, पढ़ा-लिखा दिमाग बना सबसे बड़ा खतरा

मास्टर्स डिग्री, इंजीनियरिंग और गेम डेवलपमेंट का अनुभव, फिर भी क्यों उठा हथियार, ट्रंप की मौजूदगी में फायरिंग ने खड़े किए बड़े सवाल

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी के बीच अचानक गोलियों की आवाज गूंजने लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

इस मामले में जिस शख्स को हिरासत में लिया गया है, उसकी पृष्ठभूमि ने जांच एजेंसियों को भी हैरान कर दिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, संदिग्ध का नाम कोल थॉमस एलन बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 31 साल है और वह कैलिफोर्निया के टॉरेंस इलाके का निवासी है। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक आधिकारिक तौर पर नाम की पुष्टि नहीं की है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी बेहद पढ़ा-लिखा है। उसने इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं, वह पेशे से एक टीचर और वीडियो गेम डेवलपर भी था। बताया जा रहा है कि वह ‘C2 एजुकेशन’ नाम की एक ट्यूशन कंपनी में पार्ट-टाइम पढ़ाता था और उसे दिसंबर 2024 में ‘टीचर ऑफ द मंथ’ का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

घटना के पीछे की साजिश और भी चौंकाने वाली है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने सुरक्षा जांच को चकमा देने की कोशिश की। वह हथियार के साथ कार्यक्रम स्थल के अंदर प्रवेश करना चाहता था, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने उसे मुख्य हॉल में घुसने से पहले ही रोक लिया। इसी दौरान उसने अचानक फायरिंग कर दी और वहां तैनात एक सुरक्षा अधिकारी को निशाना बनाया।

फेडरल इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी का राजनीतिक झुकाव भी सामने आया है। उसने अक्टूबर 2024 में कमला हैरिस के राष्ट्रपति अभियान के लिए 25 डॉलर का दान दिया था। इस पहलू को भी जांच में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close