मंकीपॉक्स को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, एयरपोर्ट के लिए एडवाइजरी जारी, जानें तैयारी

नई दिल्ली। मंकीपॉक्स वायरस का प्रकोप तेजी के साथ पूरी दुनिया में फैल रहा है। भारत में भी इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इसकी सुरक्षा के मद्देनजर दिशानिर्देश जारी किए हैं। एयरपोर्ट्स और अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी हवाई अड्डों के साथ-साथ बांग्लादेश और पाकिस्तान की सीमा पर भूमि बंदरगाहों के अधिकारियों को एमपॉक्स लक्षणों की रिपोर्ट करने वाले आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बारे में सतर्क रहने के लिए कहा है। मंत्रालय ने एमपॉक्स के किसी भी मरीज के उपचार के लिए दिल्ली में तीन अस्पतालों राम मनोहर लोहिया अस्पताल, सफदरजंग और लेडी हार्डिंग को नोडल सेंटर बनाया है।

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका के कई हिस्सों में इसके प्रसार को देखते हुए इसे अंतर्राष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।डब्ल्यूएचओ के एक पहले के बयान के मुताबिक, 2022 से वैश्विक स्तर पर 116 देशों में एमपॉक्स के कारण 99,176 मामले और 208 मौतें दर्ज की गई हैं।

Related Articles

close