झारखंड: IPS सुदर्शन मंडल की तबीयत गंभीर, हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती, ICU में चल रहा इलाज

Jharkhand: IPS officer Sudarshan Mandal in critical condition; hospitalized following a heart attack, currently undergoing treatment in the ICU.

IPS Sudrshan Mandal। झारखंड कैडर के 2006 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान जेल महानिरीक्षक (आईजी) सुदर्शन मंडल की तबीयत गंभीर है। आज सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें रांची के कोकर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उन्हें हार्ट अटैक आने की पुष्टि हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल आईसीयू में भर्ती किया। इलाज के दौरान उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन अगले 24 घंटे तक उन्हें डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सुदर्शन मंडल को सीने में लगातार दर्द और घबराहट महसूस होने के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों ने मैसिव हार्ट अटैक की आशंका जताई, जिसके बाद बिना देर किए जरूरी चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की गई।उनके इलाज के लिए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञों की विशेष टीम गठित की गई है, जो लगातार उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईजी सुदर्शन मंडल झारखंड कैडर के 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राज्य के जेल महानिरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में चिंता का माहौल है। कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close