झारखंड के पलामू में जहरीले सांप का कहर…विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत, दामाद की हालत गंभीर

Poisonous snake wreaks havoc in Palamu, Jharkhand... Two grandsons of MLA Alok Chaurasia died, son-in-law's condition is critical

Palamu : पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक घटना सामने आई है जहां जहरीले सांप के काटने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में चैनपुर के नरसिंहपुर पथरा गांव में विधायक आलोक चौरसिया के दो नातियों की मौत हो गई, जबकि उनके दामाद की हालत गंभीर बनी हुई है।

 रात में सोने के दौरान सांप ने काटा

मिली जानकारी के मुताबिक विधायक आलोक चौरसिया के भाई भीषम चौरसिया के दामाद प्रेम चौरसिया और उनके दो बेटे अर्जुन कुमार व देव कुमार घर में सो रहे थे। इसी दौरान एक जहरीले सांप ने तीनों को डस लिया। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।

इसी दौरान परिजन उन्हें तुंबागड़ा स्थित नवजीवन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में अर्जुन और देव की मौत हो गई। वहीं प्रेम चौरसिया की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

close