सूडान में नहीं थम रही हिंसा, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत, जेद्दा वार्ता पर टिकी सारी उम्मीदें

सूडान के अशांत इलाके दार्फुर में सशस्त्र लड़ाकों के बीच झड़पों में कम से कम सौ लोग मारे गए हैं। सूडान के डाक्टरों के एक सिंडिकेट ने बताया कि जेनेना के दारपुर शहर में अस्पताल घायलों से पटे पड़े हैं। रविवार रात को फेसबुक पेज पर किए गए डाक्टरों के पोस्ट में बताया गया है कि सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच सत्ता के लिए राजधानी खारतूम में छिड़ी लड़ाई कुछ दिन बाद जेनेना तक पहुंच गई।
सूडान के लोगों की उम्मीद सऊदी अरब के जेद्दा पर टिकी है। वहां पर शनिवार से दोनों विरोधी गुटों के बीच स्थायी संघर्ष विराम को लेकर वार्ता चल रही है। लेकिन उसमें अब तक कुछ प्रगति नहीं दिख रही है।










