झारखंड : रात के अंधेरे में वॉक, पत्नी का इशारा और पति का खेल खत्म…वह खौफनाक साजिश जो रोंगटे खड़े कर देगी
A walk in the dark of night, a signal from the wife, and the husband's game is over: the chilling conspiracy that will send shivers down your spine.

श्रीगंगानगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के सिर्फ तीन महीने बाद, पत्नी अंजली उर्फ अर्जु (23 वर्ष) ने अपने प्रेमी संजय उर्फ संजू (25 वर्ष) और उसके साथियों के साथ मिलकर अपने पति आशीष कुमार (27 वर्ष) की हत्या कर दी। जांच में यह खुलासा हुआ कि अंजली और संजय पिछले सात साल से प्रेम संबंध में थे।
पुलिस के अनुसार, अंजली और संजय दोनों ने एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई के दौरान एक-दूसरे को जाना और प्रेम संबंध बना लिया। अंजली के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने 30 अक्टूबर 2025 को अंजली की शादी आशीष कुमार से करवा दी। शादी के बाद दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया और अंजली इस विवाह से खुश नहीं थी।
हत्या की योजना करीब 16 दिन पहले बनाई गई थी। अंजली ने आशीष को खाने के बहाने घर से बाहर बुलाया और संजय को लोकेशन भेजी। संजय अपने दो साथियों रोहित (20 वर्ष) और बादल (20 वर्ष) के साथ मौके पर छिपकर इंतजार कर रहा था। जैसे ही अंजली ने इशारा किया, आरोपियों ने डंडों से आशीष पर हमला किया और गंभीर चोटों के बाद मफलर से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गला दबाने की पुष्टि हुई।
हत्या को लूट का रूप देने के लिए अंजली ने आशीष का मोबाइल और अपने झुमके आरोपियों को दे दिए। घटना के बाद पुलिस ने अंजली, संजय और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवकों को 5 दिन और अंजली को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर रखा गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।








