महिला पत्रकार व उसके बेटे की मौत… पति है हाईकोर्ट के वकील, पुलिस कर रही है मामले की जांच

रांची। महिला पत्रकार और उसके बेटे ने हर किसी को सकते में ला दिया है। महिला पत्रकार का नाम सुधा दत्त है, जबकि बेटे का नाम अरमान दत्त है। खबर के मुताबिक मां बेटे में विवाद हुआ था, उसके दोनों की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। घटना अरगोड़ा की बतायी जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि बेटे ने मां पर हमला किया था और बाद में खुद भी अपनी जान दे दी। सुधा दत्त के पति शुभ नारायण दत्त झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। वही अरमान रांची के अनगड़ा स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक अरगोड़ा हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले शुभ नारायण दत्त के सामने ही सुधा दत्त और उनके पुत्र अरमान दत्त के बीच विवाद हुआ। विवाद को लेकर परिजनों ने बताया कि घर के फर्श पर खून बिखरा पड़ा था, अरमान खून से लथपथ जमीन पर गिरा था. वहीं सुधा भी लहूलुहान थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना अरगोड़ा पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया था।
परिजनों के मुताबिक रविवार की रात करीब 12 बजे भी उनके नाक से अचानक खून बहने लगा। अत्याधिक खून बहने की वजह वो अचेत हो गयी। कमरे में मौजूद अरमान ने यह देखकर खुद बेहोश हो गया। इसके बाद शुभ नारायण दोनों को बारी-बारी उठाकर सोफा में लेटा दिया. हालांकि अत्याधिक खून बहने की वजह से उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी थी। पुलिस इस मामले में अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने को तैयार है।

Related Articles

close