पैर रस्सी बांध उल्टा लटका कर पीटा, फिर नीचे से लगा दी आग, बकरी चोरी के आरोप में 2 युवक को तालिबानी सजा, Video वायरल

वायरल वीडियो : तेलंगाना के मंचिरियाल जिले से दिल झकझोर कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां बकरी चोरी के शक में दलित युवक और उसके दोस्त के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दबंगों ने इन्हें एक शेड पर उल्टा लटकाया और जमकर मारपीट की। इतने में भी मन नहीं भरा तो लटकाकर रखे लड़कों के नीचे आग लगा ली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति-पत्नी और उनका बेटा बताया जा रहा है।
इस वीभत्स कृत्य के पीछे कथित आरोपी मंदामरी शहर के अंगदी बाजार में रहने वाले बकरी फार्म के मालिक के रामुलु है। मामले में उनकी पत्नी स्वरूपा और बेटा श्रीनिवास के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार की मुलु को मालूम हुआ कि उसकी एक बकरी गायब हो गई है। उसने चरवाहा तेजा और उसके दोस्त चिरुमुला किरण को अपने पास बुलाया। तेजा और उसके दोस्त पर उन बकरियों की जिम्मेदारी थी।
देखें वीडियो
बताया जा रहा है कि जब तेजा और किरण ने घटना के प्रति अनभिझता जाहिर की तो रामुलु गुस्से में आ गया। उसने अपनी पत्नी और बेटे की मदद से दोनों युवकों के पैर बांध दिए और उन्हें उल्टा लटका दिया। क्रूरता यहीं नहीं रुकी। उसने उन्हें जमकर पीटा। इतना ही नहीं, रामुलु ने लटके हुए पीड़ितों के नीचे लड़कियों से आग जला ली। हैवानियत की हदें इतनी पार कीं, उनके लिए सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था।









